देश की खबरें | धारावी पुनर्विकास जैसे निर्णय मुंबई और महाराष्ट्र के लिए हानिकारक हैं : उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से धारावी का पुनर्विकास किया जा रहा है वह मुंबई और महाराष्ट्र के लिए हानिकारक और बुरा है।

नागपुर, 18 दिसंबर शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से धारावी का पुनर्विकास किया जा रहा है वह मुंबई और महाराष्ट्र के लिए हानिकारक और बुरा है।

उद्धव ठाकरे ने इस परियोजना के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के शनिवार के विरोध मार्च को समझौता मोर्चा (धन उगाही के लिए आंदोलन) बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना भी की।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के अलावा कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार इस परियोजना के जरिए अडाणी समूह को लाभ पहुंचा रही है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शुरू करने के लिए अडाणी समूह को एक निविदा के माध्यम से चुना गया था।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘धारावी पुनर्विकास परियोजना जैसे फैसले मुंबई और महाराष्ट्र के लिए हानिकारक और खराब हैं। हमारा विरोध मार्च समझौता मोर्चा नहीं था क्योंकि भाजपा इसका हिस्सा नहीं थी। भाजपा ही समझौते का काम करती है। ’’

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस दावे पर कि शनिवार के मोर्चे में धारावी के नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल थे, ठाकरे ने पलटवार करते हुए कटाक्ष किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए चंद्रयान में प्रतिभागियों को चांद से लाया गया था।

उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की शनिवार के मोर्चे की आलोचना पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमें पता नहीं चल रहा है कि अडाणी के चमचे कौन कौन हैं।’’

उद्धव ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि समुदाय को अन्य समूहों के लाभों को प्रभावित किए बिना आरक्षण मिलना चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष ने कहा कि 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम कुट्टा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन के बीच संबंधों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘ गिरीश महाजन और सलीम कुट्टा की तस्वीरें हमारे पास हैं। महाजन 2017 में कुट्टा के रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए थे। लेकिन, फडणवीस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। यह पाखंड की पराकाष्ठा है। भाजपा ने इकबाल मिर्ची के साथ संबंधों को लेकर प्रफुल्ल पटेल पर हमला किया और अब वह पटेल के साथ काम कर रही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\