देश की खबरें | असम राजभवन को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने का फैसला वापस लिया जाना नियमों का उल्लंघन है : तरुण गोगोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजभवन को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के निर्णय को अकस्मात वापस लेना कोविड-19 की रोकथाम के नियमों का उल्लंघन है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 25 जुलाई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजभवन को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के निर्णय को अकस्मात वापस लेना कोविड-19 की रोकथाम के नियमों का उल्लंघन है।

गोगोई ने एक वक्तव्य में यह भी दावा किया कि राज्यपाल ने भी राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नियमों का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों में 2020-21 के सत्र के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.

गोगोई ने कहा, “राज्यपाल राज्य का संवैधानिक मुखिया होता है और आम नागरिकों के लिए उदाहरण स्थापित करने की बजाय उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर खुद असम के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।”

उन्होंने कहा कि 73 कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राजभवन को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े | नागपंचमी पर भिड़े कांग्रेस और बीजेपी के नेता, अरुण यादव के ट्वीट पर इमरती देवी ने कहा- दिग्विजय, कमलनाथ और अरुण खुद नाग, एक-दूसरे को ही डस रहे.

गोगोई ने कहा, “यदि राज्यपाल जैसा जिम्मेदार व्यक्ति और संवैधानिक प्रमुख नियमों का पालन नहीं करेगा तो हम आम जनता से कैसे उम्मीद कर सकते हैं।”

पूरे राजभवन को चार जुलाई को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\