देश की खबरें | 65 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को डाक मतपत्र की अनुमति देने का निर्णय वापस लिया जाए: तृणमूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति देने का फैसला रद्द करने की सोमवार को अपील की और इस फैसले को ‘‘मनमाना और असंवैधानिक’’ बताया।

कोलकाता, छह जुलाई तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति देने का फैसला रद्द करने की सोमवार को अपील की और इस फैसले को ‘‘मनमाना और असंवैधानिक’’ बताया।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर पिछले महीने लिया गया यह फैसला भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘खतरा’’ है।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 मरीज पाए गए: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तृणमूल महासचिव सुब्रत बख्शी ने पत्र में लिखा कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति देने का फैसला मनमाना, दुर्भावनापूर्ण और असंवैधानिक है। यह मतदान की गोपनीयता और मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव के अधिकार के खिलाफ है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को संबोधित पत्र में लिखा गया है, ‘‘हमारा दल माननीय निर्वाचन आयोग से यह संशोधन रद्द करने की अपील करता है। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन आयोग भारतीय संविधान के तहत उसे दिए गए अधिकारों को हड़पने से केंद्र को रोकेगा और हस्तक्षेप करेगा।’’

यह भी पढ़े | अनलॉक होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- संकट काल मे प्रदेश ने दिखाई राह.

उल्लेखनीय है कि विधि मंत्रालय ने अक्टूबर 2019 में 80 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति दे दी थी।

मंत्रालय ने इस साल 19 जुलाई को नियमों में बदलाव को अधिसूचित किया, जिसमें 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति देने की बात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त