देश की खबरें | प्रदूषण से होने वाली मौतें अधिकारियों के लिए चिंता का सबब होनी चाहिए : एनजीटी अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने मंगलवार को कहा कि सड़क हादसों में जाने वाली जानों के अलावा प्रदूषण से होने वाली मौतें भी अधिकारियों के लिए चिंता का सबब होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने मंगलवार को कहा कि सड़क हादसों में जाने वाली जानों के अलावा प्रदूषण से होने वाली मौतें भी अधिकारियों के लिए चिंता का सबब होनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) के इंडिया चैप्टर द्वारा आयोजित ‘फास्ट ट्रैकिंग रोड सेफ्टी थ्रू 5 ई’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति गोयल ने कहा कि वायु प्रदूषण के अलावा भारी वाहनों की ध्वनि, हॉर्न और धूल मानव शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करती है और ये तत्व सड़क सुरक्षा का हिस्सा नहीं हैं।

किसी शहर में सड़कों की क्षमता के अनुपात में वाहनों को मंजूरी देने के सवाल पर उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नीति निर्माण का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर पर्यावरण के व्यापक हित में एक नीति तैयार किए जाने की जरूरत है, खासकर उन शहरों और इलाकों के संदर्भ में, जहां हवा की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।

न्यायमूर्ति गोयल ने सरकार और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों से ‘पर्यावरण’ को सड़क सुरक्षा अभियान में जोड़ने का आग्रह किया, क्योंकि सड़कों पर वाहनों का आवागमन वायु प्रदूषण के स्तर में इजाफा करता है, जिससे मानव स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा, “इन दिनों यात्रा करना आवश्यक हो गया है और सड़क अवसंरचना में सुधार की मांग लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी सहित विभिन्न राज्यों में सड़कों की क्षमता और वाहनों की संख्या का अनुपात मेल नहीं खाता, जिसके परिणामस्वरूप यातायात जाम और वायु प्रदूषण की समस्या में वृद्धि हो रही है तथा जन स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।”

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,53,972 लोगों की जान गई, जबकि 3,84,448 अन्य घायल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\