एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 48 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के बाद राज्य में घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 48 हो गई। वहीं 527 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 10,624 हो गए ।

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 48 हुई

भुवनेश्वर, आठ जुलाई ओडिशा में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के बाद राज्य में घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 48 हो गई। वहीं 527 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 10,624 हो गए ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की जान गंजम में गई और रायगढ़ा, केन्द्रपाड़ा और खुर्दा में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पिटीशन दाखिल करने से किया इंकार: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा ‘‘ यह बताते हुए खेद हो रहा है कि कोविड-19 के छह मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में 53 वर्षीय एक मरीज की जान भी गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसकी मौत का कारण कोविड-19 नहीं है।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को 'इंडिया ग्लोबल वीक' को करेंगे संबोधित, विदेश मंत्री एस.जयशंकर सहित अन्य केंद्रीय मंत्री बनेंगे इस कार्यक्रम का हिस्सा.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसे एचआईवी था। इसके साथ ही ओडिशा में अन्य परेशानियों से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 13 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि नए 527 मामलों में सैलीपुर के बीजद विधायक प्रशांत बेहरा भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 3,860 मरीजों का इलाज जारी है और 6,703 लोग ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 5,193 नमूनों की जांच की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).