देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 808, संक्रमण के मामलों की संख्या 1,56,866 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 808 हो गई और इस अवधि में संक्रमण के 1,710 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,56,866 हो गयी है।
पटना, 12 सितंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 808 हो गई और इस अवधि में संक्रमण के 1,710 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,56,866 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मधुबनी में तीन, अररिया में दो तथा दरभंगा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर एवं सुपौल जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 808 हो गयी।
बिहार में शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,710 नए मामले प्रकाश में आने से प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,56,866 हो गयी है।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,059,30 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2,029 मरीज ठीक हुए।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 22084 नए मामले, 391 की मौत: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बिहार में अब तक कुल 1,41,158 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 14,899 है और ठीक होने की दर 89.99 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)