देश की खबरें | पुणे में चक्रवात संबंधी घटना में मरने वालों की संख्या तीन हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण एक दीवार गिरने से घायल हुए 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
पुणे, चार जून महाराष्ट्र के पुणे जिले में चक्रवात ‘निसर्ग’ के कारण एक दीवार गिरने से घायल हुए 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जिले में चक्रवात संबंधी घटना में यह तीसरी मौत है।
चक्रवात के राज्य के उत्तरी हिस्से की ओर बढ़ने से बुधवार को पुणे पर इसका काफी असर पड़ा।
पुणे में खेड़, मवाल, मुलशी, आम्बेगांव और जुन्नर तहसील में इसका असर दिखा।
यह भी पढ़े | राजस्थान: बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ दो लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील Photo Viral करने की देते थे धमकी.
पुणे जिले में चक्रवात संबंधी अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से 65 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि खेड़ तहसील के नारायण अनंत नवले की मां मंजाबाई की बुधवार को उनका मकान ढहने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पुणे के एक अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ वहागांव में हुई इस घटना में उनके सहित एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए थे।’’
इससे पहले हवेली तहसील में मोकरवड़ी के निवासी प्रकाश मोकर (52) की मौत तूफान के दौरान अपने घर की टिन की छत पकड़ते समय हो गई थी।
इस बीच, मुलशी तहसील में दो मवेशी करंट लगने से मारे गए और वेल्हे तहसील में तीन स्कूलों और एक ग्राम पंचायत कार्यालय की छत उड़ गई।
जिला परिषद के सीईओ आयुष प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि चक्रवात की वजह से 57 आंगनवाड़ी, 31 जिला परिषद स्कूल और चार ग्राम पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)