एजेंसी न्यूज

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत

यह जिले में रहने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है, जबकि जिले में उपचार के दौरान हुई यह दूसरी मौत है।

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत
जमात

नोएडा (उप्र), आठ मई गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई।

यह जिले में रहने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है, जबकि जिले में उपचार के दौरान हुई यह दूसरी मौत है।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निर्देशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे नोएडा के सेक्टर 22 में रहने वाले सुरेश कुमार नामक 60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सुरेश को बृहस्पतिवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें देर रात जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आधे घंटे बाद ही सुरेश की मौत हो गई।

डॉ गुप्ता ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले किसी व्यक्ति की कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से हुई मौत का यह पहला मामला है। इससे चार दिन पहले सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल में गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले केदारनाथ प्रसाद (47 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सुरेश की मौत के बाद उसके परिजनों और नोएडा के मेट्रो अस्पताल के कर्मचारियों को पृथक-वास में रखा जा रहा है।

डॉक्टर दोहरे ने बताया कि जिले में अब तक 202 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 109 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और 93 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).