देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पुलिस को पत्नी और उसके साथी पर हत्या का शक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका में 36 वर्षीय एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि यह घटना उसकी पत्नी और उसके साथी ने रची है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के द्वारका में 36 वर्षीय एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि यह घटना उसकी पत्नी और उसके साथी ने रची है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से करण देव की मौत के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।
पुलिस के अनुसार व्यक्ति की हत्या कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके साथी ने की, जो करण के चाचा का बेटा है।
पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके साथी ने करण को नींद की गोलियां देने के बाद बिजली का झटका देकर मार डाला। हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण की मौत हो गई है, जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।
उन्होंने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया है।
बुधवार को करण के छोटे भाई कुणाल देव ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया।
पुलिस ने बताया कि देव को करण की पत्नी और उसके साथी के बीच 'चैट' मिली है, जिसमें उन्होंने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या की सज़ा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

