एजेंसी न्यूज

UP Shocker: BJP की महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से जानलेवा हमला

प्रयागराज जिले के गंगा पार झूंसी थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में बृहस्पतिवार की रात भाजपा की नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे विधान सिंह पर अज्ञात युवकों ने बम से जानलेवा हमला किया. हालांकि इस हमले में विधान सिंह बाल बाल बच गया.

UP Shocker: BJP की महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से जानलेवा हमला
(Photo Credits: Twitter)

प्रयागराज (उप्र), 7 अप्रैल : प्रयागराज जिले के गंगा पार झूंसी थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में बृहस्पतिवार की रात भाजपा की नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे विधान सिंह पर अज्ञात युवकों ने बम से जानलेवा हमला किया. हालांकि इस हमले में विधान सिंह बाल बाल बच गया.

झूंसी थाने के प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के 20 वर्षीय बेटे पर उस समय बम से हमला किया गया जब वह अपनी कार में बैठा था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिवम यादव और उसके कुछ साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 146/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. यह भी पढ़ें : Delhi : नौकरी के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

उनका कहना है कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक एक सफारी कार पर बम फेंककर भागते हुए नजर रहे हैं. वैभव सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज में नामजद लोगों की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).