देश की खबरें | डीडीसी चुनावः फारूक अब्दुल्ला की गुपकर गठबंधन को वोट देने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की वे जिला विकास परिषद के शनिवार से शुरू हो रहे चुनाव में गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की वे जिला विकास परिषद के शनिवार से शुरू हो रहे चुनाव में गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।

गुपकर गठबंधन द्वारा जारी एक वीडियो में अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की कि वे गठबंधन के उम्मीदवारों की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करें ताकि गठबंधन जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल कराने के लक्ष्य में कामयाब हो सके जिसे पिछले साल केंद्र ने रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़े | Roshni Land Scam: अनुराग ठाकुर ने फारूख अब्दुल्ला पर कसा तंज, कहा- भ्रष्टाचार की रोशनी में रोशन कर बनाया अपना आशियाना, अब गुपकार हो गए.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के घर का एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद से वह पृथक-वास में हैं।

पीएजीडी प्रमुख अब्दुल्ला ने कहा, “मेरे देशवासियों, चुनाव का बिगुल बज चुका है। मैं आपसे गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करता हूं। अन्य लोग जो कह रहे हैं कि वे गठबंधन के प्रत्याशी हैं वे गठबंधन के नहीं हैं, बल्कि दुश्मन हैं।“

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़.

उन्होंने कहा, “ अगर हमें कामयाब होना है तो आपको सिर्फ गठबंधन को वोट करना चाहिए। यह गठबंधन हमारी पहचान बहाल करने, हमारा पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए गठित किया गया जिसे हमसे छीन लिया गया-- अनुच्छेद 370 और 35-ए। हम राज्य को एक रखने के लिए एक साथ आए हैं। “

पीएजीडी में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पीडीपी सहित अन्य पार्टियां हैं जो यह चुनाव मिल कर लड़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी