देश की खबरें | डीडीए की नई आवासीय योजना शुरू, 1354 फ्लैटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नयी आवासीय योजना की शनिवार को शुरुआत की गई। इस योजना के तहत 1,354 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं। इनमें सबसे महंगे फ्लैट की कीमत 2.14 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नयी आवासीय योजना की शनिवार को शुरुआत की गई। इस योजना के तहत 1,354 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं। इनमें सबसे महंगे फ्लैट की कीमत 2.14 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 757 फ्लैट एमआईजी श्रेणी के हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए के ‘आवास’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया से लेकर फ्लैटों के कब्जे तक यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन है। योजना को डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने ऑनलाइन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में योजना के तहत 1,350 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की गई है।

योजना की विवरणिका में दी गई जानकारी के मुताबिक, एचआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस/जनता श्रेणी के तहत क्रमश: 254, 52 और 291 फ्लैट हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एमआईजी श्रेणी के फ्लैट द्वारका, वसंत कुंज और रोहिणी में है जबकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट मंगलागिरी इलाके में हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष अनिल बैजल की अध्यक्षता में प्राधिकरण की हाल में हुई ऑनलाइन बैठक में योजना को मंजूरी दी गई थी।

डीडीए ने कहा कि योजना के तहत आवेदन 16 फरवरी तक जमा किये जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\