जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत घटकर 28.52 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया समूह डीबी कॉर्प का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 62.26 प्रतिशत घटकर 28.52 करोड़ रुपये रह गया। परिचालन आय घटने से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर मीडिया समूह डीबी कॉर्प का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 62.26 प्रतिशत घटकर 28.52 करोड़ रुपये रह गया। परिचालन आय घटने से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 75.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 34.82 प्रतिशत घटकर 346.36 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 531.39 करोड़ रुपये थी।
डीबी कॉर्प कई समाचार पत्रों मसलन दैनिक भास्कर, दिव्य भास्कर, दिव्य मराठी और सौराष्ट्र समाचार का प्रकाशन करती है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में दो नौकाएं नदी में डूबी, दो महिलाएं लापता, 13 लोग बचाए गए.
इस बीच, शेयर बाजारों को अलग से भेजी सूचना में डीबी कॉर्प ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने संतोष देसाई की 21 अक्टूबर, 2020 से अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल तीन साल होगा। इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।
देसाई फ्यूचर ब्रांड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

