एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, छह दिसंबर मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस सप्ताह औसतन दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1455 नए केस, 17 की मौत: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर सहित 21 जिलों में शनिवार एवं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मिश्रा ने बताया कि भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमन 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में 200 लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में, अस्पताल में भर्ती.

उन्होंने कहा कि भोपाल का अधिकतम तापमान दिसंबर में पिछले तीन सालों (वर्ष 2017, 2018 एवं 2019) में 30 डिग्री सेल्सियस को नहीं छुआ है।

मिश्रा ने बताया कि शनिवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस एवं ग्वालियर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वहां के दिसंबर के सामान्य तापमान से अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन का तापमान पश्चिमी विक्षोम के कारण बढ़ा है। इसके चलते दिन के समय मध्यप्रदेश में ठंड लाने वाली उत्तर दिशा से आने की हवाओं की बजाय दक्षिण-पश्चिम से आ रही हैं और तापमान बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).