एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेटी की हत्या कर शव घर में ही दफनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की मदद से अपनी सात साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या करके उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। बच्ची की बड़ी बहन भी लापता है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

देश की खबरें | बेटी की हत्या कर शव घर में ही दफनाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली (उप्र), 23 अगस्त बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की मदद से अपनी सात साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या करके उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। बच्ची की बड़ी बहन भी लापता है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर निवासी रवि बाबू ने करीब दो साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद रितु नामक महिला से दूसरी शादी की थी। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन लोगों ने सात साल की बेटी काजल की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel Writes to Rahul Gandhi: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने को लेकर की गुजारिश.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब घर पहुंची तो पति-पत्नी ने बताया कि उनकी कुतिया मर गई है। सूत्रों ने बताया कि हालांकि शरारती बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की मौत हुई है। इस पर पुलिस लौट आई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को बच्चियों के ममेरे भाई सूरज ने थाने में तहरीर देकर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। सूत्रों ने बताया कि रविवार को जिलाधिकारी की अनुमति से बच्ची का शव गड्ढा खोदकर बरामद कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि हालांकि उसकी बड़ी बहन अब भी लापता है उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े | Re-Opening of Delhi Metro: सीएम अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- ट्रायल बेसिस पर शुरू की जाएं मेट्रो सेवाएं.

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रवि और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सौतेली मां रितु ने दोनों बच्चियों का जीना दुश्वार कर दिया था। वह दोनों से नौकरानी की तरह काम कराती थी।

बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).