डेनियल प्रूड (41) की मौत 30 मार्च को दम घुटने से हो गई थी। पुलिस के ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज सामने आने के बाद गत बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
मेयर लवली वॉरेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को कहा कि संकट हस्तक्षेप दल और इसका बजट पुलिस विभाग से लेकर शहर की ‘यूथ एंड रिक्रेएशन सर्विसेज’ को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.
वॉरेन ने कोई विशिष्ट जानकारी तो नहीं दी लेकिन कहा कि यह ‘‘आने वाले हफ्तों, महीनों और वर्षों’’ के लिए सुधारों की जो एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है, उसका हिस्सा है।
वॉरेन ने कहा, ‘‘ हमारे सामने एक व्यक्ति था, जिसे मदद की जरूरत थी। उस क्षण में हमारे पास उसकी रक्षा करने का मौका था, उसे ठीक करने का अवसर था।’’
यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें यह स्वीकार करना होगा कि उस पल हमने यह सब नहीं किया।’’
पुलिस प्रमुख लॉ रोन सिंगलेटरी ने कहा कि वह अपने विभाग में इन सुधारों का समर्थन करते हैं।
वॉरेन इस मामले में सात अधिकारियों को निलंबित भी कर चुकी हैं।
घटना की ‘बॉडी कैमरा’ फुटेज सामने आई है उसमें दिख रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने प्रूड के चेहरे को ढंक दिया और फिर करीब दो मिनट तक उसका मुंह फुटपाथ पर दबाए रखा था, उस दौरान उसकी सांसें उखड़ने लगी थीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY