देश की खबरें | बंगाल में स्थिति खतरनाक, राजनीतिक हिंसा बंद होनी चाहिए: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 24 परगना जिले में एक भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की “खतरनाक स्थिति” को लेकर चिंता जताई और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन पहलुओं का संज्ञान लेना चाहिए जिनके कारण “लोकतांत्रिक कामकाज प्रभावित हुआ है और कानून का डर कम हुआ है।”

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 24 परगना जिले में एक भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की “खतरनाक स्थिति” को लेकर चिंता जताई और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन पहलुओं का संज्ञान लेना चाहिए जिनके कारण “लोकतांत्रिक कामकाज प्रभावित हुआ है और कानून का डर कम हुआ है।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा और हत्याएं बंद होनी चाहिए।

यह भी पढ़े | Mukhtar Abbas Naqvi On Farm Laws Row: कृषि बिल के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, किसानों के हितों पर खंजर चला रही है कांग्रेस.

इससे पहले, राज्यपाल द्वारा तलब किये जाने के बावजूद गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक धनखड़ से मिलने नहीं पहुंचे। इसको लेकर राज्यपाल ने राज्य प्रशासन की आलोचना की।

हालांकि, मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने धनखड़ से मुलाकात की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- मुझे और बिहार की जनता को सीएम के सात निश्चय पार्ट 2 पर भरोसा नहीं.

धनखड़ ने ट्वीट किया, “वर्तमान खतरनाक स्थिति के बारे में नए मुख्य सचिव को अपनी चिंता से अवगत कराया। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देंगी जिनके कारण लोकतांत्रिक कामकाज प्रभावित हुआ और कानून का डर कम हुआ है।”

उन्होंने कहा, “राजनीतिक हिंसा और हत्याएं बंद होनी चाहिए।”

राज्यपाल ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने के लिए संदेश भेजा है जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\