देश की खबरें | चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्रशासन चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों में नहीं पहुंच सका है और प्राकृतिक आपदा में हुई क्षति के प्रारंभिक आकलन में देरी हुई है।

जियो

मुंबई, 10 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्रशासन चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों में नहीं पहुंच सका है और प्राकृतिक आपदा में हुई क्षति के प्रारंभिक आकलन में देरी हुई है।

अपनी कोंकण यात्रा के दूसरे दिन जिले का दौरा करने के बाद रत्नागिरि के दोपाली में पवार ने पत्रकारों से कहा कि बागवानी, कृषि और मकान के नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़े | सीआरपीएफ के 90वीं बटालियन में तैनात कर्मचारी की मौत के बाद उसके संपर्क में आए सभी 28 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, सभी क्वॉरेंटाइन.

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेतृत्व वाले गठबंधन में राकांपा एक प्रमुख घटक दल है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हे बताया कि स्थानीय प्रशासन तूफान से प्रभावित सभी क्षेत्रों में नहीं पहुंच सका है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी: कोविड-19 से संक्रमित आज 3,254 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 94 हजार के पार; अब तक 3,438 की मौत.

पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को आम, काजू और नारियल के बागानों को होने वाले नुकसान के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सहायता पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लिया था और चक्रवात से उनकी आजीविका को हुए नुकसान के मद्देनजर कर्ज को वापस करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि उन्हें छूट देने के लिए कदम उठाये जाने चाहिए।

राकांपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात से प्रभावित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को एक बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि कोंकण के लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए फैसले किये जायेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो मुख्यमंत्री को केन्द्र से सहायता लेनी चाहिए।’’

पवार ने विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द करने संबंधी राज्य सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि देश के निजी विश्वविद्यालयों ने भी कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ऐसा ही निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\