UP: अमेठी में 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव
अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई.
अमेठी (उप्र), 7 मार्च : अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया. UP: प्रतापगढ़ में दहेज हत्या के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा
पुलिस उपाधीक्षक (अमेठी) अर्पित कपूर ने युवक के परिजन के हवाले से बताया कि भावलपुर गांव निवासी युवक अजीत कुमार उर्फ सपलिंग (20) रात में अपने घर पर सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाई गई. परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह घर से खेत में कब गया.
कपूर ने बताया कि युवक के सिर पर गोली मारी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
\