UP: चोरी के शक में दलित बच्चे को शख्स ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 14 साल के नाबालिग दलित बच्चे को चोरी के शक में गांव के एक दबंग व्यक्ति ने बिजली के खंभे से बांधकर कथित रूप से डंडों से पीट दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 14 साल के नाबालिग दलित बच्चे को चोरी के शक में गांव के एक दबंग व्यक्ति ने बिजली के खंभे से बांधकर कथित रूप से डंडों से पीट दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (जलालाबाद) मस्सा सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना कलान के वाराकला गांव में शिवम नाम का 14 वर्षीय दलित किशोर को उसी गांव के रहने वाले मुकेश ने रुपए चोरी करने के शक में उसकी पिटाई की.
उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे ले जाकर बिजली के खंभे से बांध दिया और वहां डंडों से उसकी पिटाई की. सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. उन्होंने बताया ट्विटर पर बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद थाना कलान पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी ली.
उन्होंने बताया कि बाद में परिजनों की ओर से आरोपी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

