देश की खबरें | चक्रवात यास के ज्यादा गंभीर होने की आशंका, बंगाल के 20 जिलों को प्रभावित कर सकता है: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने चक्रवात यास से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं, जो राज्य के 20 जिलों को प्रभावित कर सकता है।

Corona

कोलकाता, 24 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने चक्रवात यास से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं, जो राज्य के 20 जिलों को प्रभावित कर सकता है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य किसी भी नुकसान से बचने के लिए कम से कम 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का लक्ष्य बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार चक्रवात यास का प्रभाव अम्फान से कहीं अधिक होने वाला है। यह पश्चिम बंगाल के कम से कम 20 जिलों को प्रभावित करने वाला है। कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर जिले गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।’’

उन्होंने कहा कि हावड़ा, हुगली, बांकुरा, बीरभूम, नदिया, पश्चिम और पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, झारग्राम, पुरुलिया जिले भी चक्रवात से प्रभावित होंगे।

बनर्जी ने कहा कि मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यह आपदा 72 घंटे तक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार ने तटीय क्षेत्रों में सभी प्रकार के पर्यटन के साथ-साथ समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

उन्होंने कहा, "जिला प्रशासन और पुलिस को किसी भी तरह की जान-माल की हानि को रोकने के लिए निर्देशों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।"

बनर्जी ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा अनुमानित तबाही को ध्यान में रखते हुए कम से कम 51 आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि 13 स्थानों पर फेरी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के पास राहत सामग्री का पर्याप्त भंडार है जिसे प्रखंड स्तर पर तैयार रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मंगलवार से हम राज्य सचिवालय के नियंत्रण कक्ष से अगले 48 घंटे तक निगरानी जारी रखेंगे। जिला और अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष चालू कर दिए गए हैं।"

बनर्जी ने कहा कि अस्पतालों और टीका केंद्रों के लिए व्यापक योजनाएं अपनाई गई हैं। सभी प्रकार की दवाओं को तैयार रखने को कहा गया है।

कोलकाता बंदरगाह ने कहा कि वह 25 मई से चक्रवात के थमने तक सभी गतिविधियों को स्थगित कर देगा।

कोलकाता हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\