देश की खबरें | चक्रवात: वर्षा के चलते पुणे में जलजमाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में कई निचले इलाकों में मंगलवार रात से चक्रवात निसर्ग के चलते हो रही वर्षा के कारण जलजमाव हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
पुणे, तीन जून महाराष्ट्र के पुणे में कई निचले इलाकों में मंगलवार रात से चक्रवात निसर्ग के चलते हो रही वर्षा के कारण जलजमाव हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
तेज हवाओं के चलते शहर में कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आयी हैं।
चक्रवात यहां से कई किलोमीटर दूर तटवर्ती रायगढ़ जिले में बुधवार दोपहर में आया।
इससे पहले दिन में भारतीय मौसम विभाग ने घाट क्षेत्रों और पुणे जिले एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया था। विभाग ने साथ ही तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया था।
यह भी पढ़े | कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार.
उसने कहा कि मवाल और मुलशी तहसीलों के हिस्सों में चक्रवात का असर हो सकता है।
जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और मकानों को नुकसान होने और बिजली आपूर्ति में बाधा आने की छिटपुट घटनाओं की जानकारी सामने आयी है।
उन्होंने कहा, ‘‘जिला आपदा प्रबंधन इकाई, राजस्व, पुलिस की टीमों को उन क्षेत्रों में तैनात किया गया है जहां इन तहसीलों में चक्रवात का असर होने की आशंका है।’’
पुणे में भारी वर्षा से कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
पीएमसी आयुक्त शेखर गायकवाड ने कहा, ‘‘दमकल विभाग, पीएमसी आपदा प्रबंधन टीम को स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।’’
इस बीच दिल्ली और हैदराबाद से पुणे में उतरने के लिए निर्धारित कम से कम दो उड़ानों को क्रमश: सूरत और हैदराबाद भेज दिया गया है। पुणे-दिल्ली की एक उड़ान रद्द कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)