देश की खबरें | चक्रवात : प्रधानमंत्री ने हालात का जायजा लिया, ठाकरे और रूपाणी से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस चक्रवात के बुधवार देर शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तटों तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | बिहार में 14 साल की नाबालिक लड़की से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने दमन, दीव, दादरा और नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल से भी बात की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की स्थिति और गहरी हो गई है तथा आगे यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगी।

यह भी पढ़े | Mumbai High Tide Calender: Cyclone Nisarga के पहले मुंबई में बरसात ने दी दस्तक, यहां जानें इस हफ्ते आने वालें हाई टाइड का टाइम टेबल.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा दमन दीव दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल से चक्रवात की स्थिति को लेकर बात की।’’

कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

इससे पहले दिन में मोदी ने पश्चिमी भारत में चक्रवाती हालात के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवात के हालात के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे हरसंभव ऐहतियात और सावधानियां बरतें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी