देश की खबरें | चक्रवात: मुम्बई के चिड़ियाघर में जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के राज्य में दस्तक देने से पहले मुम्बई के चिड़ियाघर के सभी मांसाहारी जानवरों को बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

जियो

मुम्बई, तीन जनवरी चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के राज्य में दस्तक देने से पहले मुम्बई के चिड़ियाघर के सभी मांसाहारी जानवरों को बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर के आपात प्रतिक्रिया दल को किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Update: IMD ने कहा- 3 घंटों के दौरान मुंबई और ठाणे जिले में प्रवेश करेगा चक्रवाती तूफान, कोलाबा में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा.

शहर में बारिश के कारण ‘वीरमाता जीजाबाई उद्यान’ में खराब मौसम और पेड़ों के गिरने से किसी भी नुकसान से जानवरों को बचाने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे है ।

यह चिड़ियाघर 50 एकड़ क्षेत्र में फैला है ।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में कार्रवाई, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पटाखों से भरा अनानास खाने के चलते गई जान.

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बाघ, तेंदुए और लकड़बग्धा जैसे मांसाहारी जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये स्थान पेड़ गिरने से होने वाले किसी भी नुकसान से सुरक्षित हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पशु रखने वाले, माली, पेड़-काटने वाले और सुरक्षा कर्मचारी सहित 20 सदस्यीय चिड़ियाघर का आपात प्रतिक्रिया दल तैनात है।’’

अधिकारियों ने बताया कि जानवरों के बाड़ों पर भी परिसर में लगे सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\