देश की खबरें | साइकिलिस्ट ने कोच पर ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाया, साइ ने जांच समिति का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साइकिलिस्ट मयूरी लुटे ने राष्ट्रीय टीम के कोच आर के शर्मा के खिलाफ ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाया है जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और साइकिलिंग महासंघ ने जांच समिति का गठन किया।

नयी दिल्ली, छह जून साइकिलिस्ट मयूरी लुटे ने राष्ट्रीय टीम के कोच आर के शर्मा के खिलाफ ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाया है जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और साइकिलिंग महासंघ ने जांच समिति का गठन किया।

मयूरी की शिकायत पर साइ ने जांच के लिए सोमवार को समिति  गठित की और भारतीय साइकिलिंग संघ (सीएफआई) इस मामले में अपने खिलाड़ी के साथ खड़ा है। 

साइ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ साइ को स्लोवेनिया में शिविर के दौरान एक कोच द्वारा साइकिल खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत मिली है। इस कोच की नियुक्ति सीएफआई की सिफारिश पर की गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ी की शिकायत के बाद उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइ ने उसे तुरंत भारत बुला लिया और मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है। मामले को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।’’

यह शिविर 18-22 जून 2022 तक दिल्ली में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए है।

सीएफआई ने कहा कि वह अपने खिलाड़ी का पूरा समर्थन कर रहा है।

सीएफआई ने कहा,‘‘ सीएफआई शिकायतकर्ता के साथ खड़ा है। इस मामले से साइ को अवगत करा दिया गया है। हम साइ की समिति के फैसले का पूरा समर्थन करेंगे। ’’

सीएफआई ने भी इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें उसके महासचिव मनिंदर पाल सिंह, केरल साइकिलिंग के अध्यक्ष एसएस सुदीश कुमार महाराष्ट्र साइकिलिंग टीम की मुख्य दीपाली निकम और सहायक सचिव वीएन सिंह शामिल है।

भारतीय टीम के बाकी सभी खिलाड़ी, कोच आरके शर्मा के साथ 14 जून को लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\