Jammu and Kashmir Curfew: ईद की खरीदारी में लॉकडाउन के उल्लंघन के बाद कश्मीर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगे
कश्मीर में कई इलाकों में ईद से पहले लोगों का हुजूम उमड़ने के एक दिन बाद घाटी में बुधवार को कर्फ्यू समान प्रतिबंध लगा दिए गए जहां अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में हुई अचानक वृद्धि को रोकने के लिए सही तरीके से लॉकडाउन सुनिश्चित किया है.
श्रीनगर, 12 मई : कश्मीर (Kashmir) में कई इलाकों में ईद से पहले लोगों का हुजूम उमड़ने के एक दिन बाद घाटी में बुधवार को कर्फ्यू (Curfew) समान प्रतिबंध लगा दिए गए जहां अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में हुई अचानक वृद्धि को रोकने के लिए सही तरीके से लॉकडाउन (Lockdown) सुनिश्चित किया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अहम मार्गों को सील कर दिया है और शहर में तथा अन्य जिला मुख्यालयों में अवरोधक लगा दिए हैं ताकि लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके. बाजार बंद हैं और सार्वजनिक परिवहनों पर रोक है.
उन्होंने बताया कि केवल आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे लोगों तथा आपातकालीन मामलों में ही आवाजाही की अनुमति है. अधिकारियों ने बताया कि ईद की खरीदारी के लिए यहां शहर में कई स्थानों पर और घाटी के अन्य इलाकों में भीड़ जमा होने के मद्देनजर बुधवार को प्रतिबंध सख्त कर दिए गए. बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते मंगलवार को व्यावसायिक केंद्र लाल चौक समेत शहर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए 29 अप्रैल को 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था जिसे अगले दिन 20 जिलों तक बढ़ा दिया गया. यह भी पढ़ें : Munmun Dutta ने अपने विवादित बयान को लेकर मांगी माफी, कहा- आहत के इरादे से नहीं कहा था
कर्फ्यू जो तीन मई को सुबह सात बजे समाप्त होना था उसे बडगाम और बारामूला के अलावा दो राजधानियों जम्मू और श्रीनगर में छह मई तक बढ़ा दिया गयाथा. हालांकि, अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में भी प्रतिबंध पहले छह मई और फिर 10 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए गए. ये पाबंदियां फिर 17 मई तक बढ़ा दी गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

