देश की खबरें | मणिपुर में 14 दिन के लिए लागू होंगे कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से पूरे राज्य में 14 दिन तक कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 22 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से पूरे राज्य में 14 दिन तक कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी।

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शाम को हुई मंत्रिपरिषद की आपातकालीन बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: पीएम मोदी ने कहा- इज ऑफ बिजनेस की तरह, इज ऑफ लिविंग भी है जरूरी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन चिंता की बात है कि थोबाल जिले में ऐसे लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं जिन्होंने पिछले दिनों कहीं की यात्रा नहीं की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों की जरूरी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने संबंधी आदतों की वजह से भी पाबंदियां लगाना जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 63 जवान कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं जो देश के दूसरे राज्यों से यहां आए थे।

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध के दायरे में नहीं रहेंगी।

राज्य के थोबाल जिले में हालात पर काबू करने के लिए सात दिन का कर्फ्यू लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\