खेल की खबरें | ड्रेसिंग रूम के इस ‘भयावह’ माहौल पर लगाम लगाओ : आमिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय टीम प्रबंधन से मतभेदों के कारण हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संन्यास लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरूवार को पाकिस्तानी क्रिकेट में ‘भयावह’ ड्रेसिंग रूम संस्कृति पर लगाम कसने की मांग की।

कराची, 14 जनवरी राष्ट्रीय टीम प्रबंधन से मतभेदों के कारण हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संन्यास लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरूवार को पाकिस्तानी क्रिकेट में ‘भयावह’ ड्रेसिंग रूम संस्कृति पर लगाम कसने की मांग की।

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘खिलाड़ियों को कुछ आजादी दीजिये। ड्रेसिंग रूम में इस भयावह माहौल पर लगाम कसिये क्योंकि ये ही खिलाड़ी आपको मैचों में जीत दिलाते हैं। ’’

आमिर ने पिछले महीने यह आरोप लगाते हुए संन्यास ले लिया था कि राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है जिसमें मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस शामिल हैं।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें टीम से उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि व्यक्तिगत मुद्दों के कारण बाहर किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुद्दा प्रदर्शन का नहीं था, मैं जानता हूं कि मैं मजबूत वापसी कर सकता हूं लेकिन यह उस मानसिक प्रताड़ना की बात है जिसमें वे आपको गुजारते हैं। ’’

आमिर (28 वर्ष) ने कहा कि अगर कोच प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 21 विकेट लेने के अगले दिन ही उन्हें बाहर क्यों कर दिया गया।

उन्होंने पूछा, ‘‘अगर यह व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है तो यह क्या है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड