एजेंसी न्यूज

Republic Day 2024 Parade: 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने जीता फर्स्ट प्राइज, देशवासियों को दी खास मेसेज

संस्कृति मंत्रालय की ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ थीम वाली झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी

Republic Day 2024 Parade: 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने जीता फर्स्ट प्राइज, देशवासियों को दी खास मेसेज
संस्कृति मंत्रालय

Republic Day 2024: नयी दिल्ली, 30 जनवरी संस्कृति मंत्रालय की ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ थीम वाली झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी में परंपरा और नवोन्मेष का मिश्रण था तथा ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत - जिसे अक्सर लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है’’ को प्रदर्शित करने के लिए ‘एनामॉर्फिक’ तकनीक के उत्कृष्ट उपयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह भी पढ़ें: भारत सैन्य ताकत, महिला शक्ति के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनायेगा

बयान के अनुसार, ‘‘एनामॉर्फिक तकनीक (प्रतिकृति उकेरने की तकनीक) को हमारी प्रस्तुति में कुशलतापूर्वक अपनाया गया था. इस तकनीक ने इसे समकालीन बनाया जो हमारी संस्कृति की गतिशीलता को दर्शाता है. इसमें आधुनिकता के मेल ने पारंपरिक तत्वों को सहजता से अपनाया.

हमने एक ऐसी झांकी बनाई जो कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक झलक लेकर आई.’’

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि उसे इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है क्योंकि यह ‘‘भारत के विविध रंगों को संरक्षित करने और उसका जश्न मनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता’’ को दर्शाता है.

वहीं, उत्तर प्रदेश की झांकी भी लोगों को खूब पसंद आई, यूपी की झांकी को 'People Choice' श्रेणी में द्वतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राज्य ने लगातार पांचवे साल पुरस्कार प्राप्त किया है.

यहां देखे लिस्ट

2020 द्वितीय

2021 प्रथम

2022 प्रथम

2023 तृतीय एवं द्वितीय "people's choice "श्रेणी

2024 द्वितीय "people's choice " श्रेणी

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).