विदेश की खबरें | भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका में ऑनलाइन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका में कई सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

न्यूयार्क, 11 अगस्त भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका में कई सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर फुट यूएसए ने बताया कि 15 अगस्त को वह ‘वर्चुअल कवि सम्मेलन’ का आयोजन करेगा।

यह भी पढ़े | राष्ट्रपति चुनाव के बाद जी-7 की मेजबानी करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप.

संगठन की ओर से कहा गया कि विदेश राज्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री वी. मुरलीधरन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी करेंगे।

कार्यक्रम में लोकप्रिय कवि मदन मोहन समर तथा कुंवर जावेद अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: जर्मनी ने कोरोना वायरस का टीका दुनियाभर में उपलब्ध कराने की हिमायत की.

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा कि इस वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न बहुत खास है क्योंकि पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम हुआ था जो दुनियाभर के हिंदुओं के लिए ‘‘सपने के सच होने जैसा है’’।

सांस्कृतिक संगठन इंडो-अमेरिकन आर्टस काउंसिल की ओर से ‘दी फ्रीडम कंसर्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें ख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान प्रस्तुति देंगे।

न्यूयार्क में भारत का महावाणिज्य दूतावास 15 अगस्त को ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\