देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बीजापुर, 11 जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में हुआ, जहां सुबह के समय सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम अभियान पर थी।
उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सीआरपीए के एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।
अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी जिले नारायणपुर में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।
छह जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक वाहन को आईईडी में विस्फोट करके उड़ा दिया था, जिससे आठ पुलिसकर्मी और एक आम वाहन चालक की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

