एजेंसी न्यूज

Jharkhand: झारखंड के चतरा में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की

झारखंड के चतरा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand: झारखंड के चतरा में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की
Credit -Latestly.Com

चतरा, 26 जुलाई : झारखंड के चतरा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

शिला चौकी में तैनात जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. सिमरिया पुलिस थाने के प्रभारी मयंक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे सिंह ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. यह भी पढ़ें : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).