देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के डोडा में सीआरपीएफ जवान ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदरवाह, दो सितंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि 52 वर्षीय अमृत भारद्वाज 33वीं बटालियन में तैनात थे और रात की ड्यूटी करने के बाद कोटली स्थित पुलिस परिसर में बने बैरक में लौटने के तुरंत बाद खुद को गोली मार ली।

यह भी पढ़े | Union Cabinet Approves Mission Karmayogi: मोदी सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर के लिए राज बिल भी पास.

भदरवाह के पुलिस अधीक्षक राज सिंह गौरिया ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर हुई और एएसआई को तुंरत उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि भदरवाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | P Chidambaram Attacks on PM Modi: भारत की गिरती अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी के 2013 के ट्वीट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना, कहा- मैं भी यही कहना चाहता हूं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर शव सीआरपीएफ को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।

अधिकारियों ने बताया कि भारद्वाज मूल रूप से असम के भरलीपुर गांव के रहने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी