देश की खबरें | सीआरपीएफ के जवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू,13 सितंबर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जम्मू के बाहरी इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली दंगों की चार्जशीट में सीताराम येचुरी और योगेंद्र यादव सहित कई नेताओं के नाम आने को लेकर पुलिस की सफाई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में पदस्थ था। वह शनिवार रात अपनी सर्विस राइफल लेकर घरोटा क्षेत्र के रागोरे में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के घर चला गया जहां उसकी पत्नी दीप्ति रानी (35) रह रही थी।

उन्होंने बताया कि जवान की पत्नी उससे विवाद के बाद संबंधित रिश्तेदार के घर चली गई थी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में तीन और परीक्षार्थी ने NEET की परीक्षा के डर से की आत्महत्या.

अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे जब जवान की पत्नी घर का दरवाजा खोलने बाहर आई तो जवान ने उसे गोली मार दी और उसकी बहन को घायल कर दिया तथा उसकी बेटी पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल बाल-बच गई।

उन्होंने बताया कि बाद में जवान ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ ने घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जवान जम्मू का निवासी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)