देश की खबरें | रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामनवमी के अवसर पर वाराणसी समेत विभिन्न जिलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष महत्व के इस दिन पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

वाराणसी (उप्र), छह अप्रैल रामनवमी के अवसर पर वाराणसी समेत विभिन्न जिलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष महत्व के इस दिन पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

वाराणसी के सभी प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण काज पाठ और कीर्तन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की खासी भीड़ की वजह से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में राम नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह रामायण पाठ चैत्र दुर्गाष्टमी पर्व से प्रारंभ कर रामनवमी की तिथि पर समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस समारोह में न्यास के अधिकारियों के अतिरिक्त प्रमुख रूप से प्रख्यात वैदिक घनपाठी श्री वेंकट रमण एवं काशी विद्वत परिषद के महामंत्री श्री रामनारायण द्विवेदी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी पर रामायण के समापन के साथ मंदिर चौक में प्रथम नवरात्रि को स्थापित कलश पूजा का समापन हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसवाल ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं, वाराणसी के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बिंदु बनाये गए हैं और शहर में पुलिस बल के अलावा पीएसी आदि अतरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के अधिकारी लगातार अपने अपने क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। मंदिरों और घाटों के आसपास सादे कपड़े पहने महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर भी नजर रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार