देश की खबरें | आलोचक भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की ‘सराहना’ कर रहे : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने जो फैसले लिए वे सही साबित हुए और आलोचकों ने भी इसे स्वीकार किया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने जो फैसले लिए वे सही साबित हुए और आलोचकों ने भी इसे स्वीकार किया है।

भाजपा के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि सरकार के आलोचकों ने भी उसकी नीतियों की ‘सराहना’ की है। उनका यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा था कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त है और देश पर विदेशी कर्ज अपेक्षाकृत कम है। इसके एक दिन बाद भाजपा प्रवक्ता की यह टिप्पणी आई है।

इस्लाम ने कहा “ दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था न सिर्फ पटरी पर है, बल्कि तेज गति से बढ़ भी रही है। दुनिया महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है।”

उन्होंने कहा, “ जो हमारी आलोचना करते थे, वे बदल गए हैं और सराहना कर रहे हैं।” राजन ने अतीत में सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर सवाल खड़े किए थे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार होने के अलावा, भारत ने भुगतान में संतुलन और राजकोषीय घाटा समेत विभिन्न समष्टि-आर्थिक संकेतकों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि खाद्य समेत अन्य चीजों की मूल्य वृद्धि अब कम होने की दिशा में बढ़ रही है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में कहा था कि भारत का भविष्य उदार लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं को मजबूत करने में है, क्योंकि यह देश के विकास के लिए जरूरी है।

उन्होंने बहुसंख्यकवाद के खिलाफ चेताया भी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\