विदेश की खबरें | चीन की संदिग्ध साइबर जासूसी में अमेरिका के अहम प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘पल्स कनेक्ट सिक्योर’ नेटवर्किंग उपकरणों को हैक किए जाने का पता अप्रैल में लगा था, लेकिन इससे कितना नुकसान हुआ है, यह अब स्पष्ट होना शुरू हुआ है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को पता चला कि हैकरों ने दूरसंचार कंपनी वेरिजोन और देश की सबसे बड़ी जल एजेंसी को निशाना बनाया।

‘पल्स कनेक्ट सिक्योर’ नेटवर्किंग उपकरणों को हैक किए जाने का पता अप्रैल में लगा था, लेकिन इससे कितना नुकसान हुआ है, यह अब स्पष्ट होना शुरू हुआ है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को पता चला कि हैकरों ने दूरसंचार कंपनी वेरिजोन और देश की सबसे बड़ी जल एजेंसी को निशाना बनाया।

इस माह की शुरुआत में खबर मिली थी कि देश की सबसे बड़ी ‘न्यूयॉर्क सिटी’ सबवे प्रणाली पर भी हमला हुआ।

सुरक्षा अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ‘पल्स सिक्योर’ पर हमले के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया, जिनके नाम अभी तक नहीं बताए गए हैं। कई कंपनियां और सरकार अपने नेटवर्कों की सुरक्षा के लिए पल्स सिक्योर का इस्तेमाल करती हैं।

अभी यह अस्पष्ट है कि क्या कोई संवेदनशील जानकारी लीक हुई है या नहीं। हैक हुए कुछ प्रतिष्ठानों का कहना है कि उन्हें आंकड़े लीक होने के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है। यह अनिश्चितता साइबर जासूसी में आम बात है और जानकारी चोरी होने के बारे में पता लगने में महीनों लग जाते हैं। पल्स कनेक्ट सिक्योर ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही संवदेनशील जानकारी लीक नहीं हुई हो, तब भी यह चिंता की बात है कि हैकर अहम संगठनों के नेटवर्क तक पहुंच बनाने में सफल हुए।

मैंडिएंट साइबर सुरक्षा कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी चार्ल्स कार्मकल ने कहा कि हैकर कुछ बहुत हाई-प्रोफाइल संगठनों तक पहुंच बनाने में सफल रहे, जिनमें से कई बहुत सुरक्षित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\