जरुरी जानकारी | महत्वपूर्ण आंकड़े उत्साहजनक, सामान्य हो रहा है ग्राहकों का भरोसा: आरबीआई लेख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली खपत, ई-वे बिल जैसे महत्वपूर्ण संकेतक आने वाले समय में उत्साहजनक दिख रहे हैं और उपभोक्ताओं का भरोसा धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौट रहा है। यह बात अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के लिखे एक लेख में कही गयी है।
मुंबई, 15 दिसंबर बिजली खपत, ई-वे बिल जैसे महत्वपूर्ण संकेतक आने वाले समय में उत्साहजनक दिख रहे हैं और उपभोक्ताओं का भरोसा धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौट रहा है। यह बात अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के लिखे एक लेख में कही गयी है।
आरबीआई बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह भी कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर नये सिरे से रोकथाम के उपाय किये जा रहे हैं।
इसमें लिखा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021-22 की दूसरी तिमाही में तेजी से पटरी पर लौटी है। जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) महामारी-पूर्व स्थिति से ऊपर निकल गया है और मुद्रास्फीति कुल मिलाकर लक्ष्य के अनुरूप है।
केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने लेख में लिखा है, ‘‘महामारी संकट से बाहर निकलते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है।’’
इसमें कहा गया है कि दबी मांग के सामने आने, पूंजीगत व्यय पर सरकार के जोर, मजबूत बाह्य मांग और मानसून के सामान्य होने से पुनरुद्धार को गति मिल रही है।
संपर्क से जुड़ी सेवाओं के चालू होने और उपभोक्ता भरोसा बढ़ने से निकट भविष्य में संभावनाएं बेहतर होंगी।
आरबीआई ने साफ किया है कि लेख में कही गयी बातें लेखकों के अपने विचार है और कोई जरूरी नहीं है कि रिजर्व बैंक के विचार भी वही हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

