एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सस्ते विदेशी तेलों का आयात बढ़ने से घरेलू तेल उद्योग पर संकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों से सस्ते भाव पर खाद्यतेलों का आयात बढ़ने से बुधवार को देशी तेलों की मांग और कमजोर हुई है तथा सोयाबीन डीगम जैसे तेलों की भी मांग प्रभावित हुई है। बाकी तेल तिलहनों के भाव या तो पूर्वस्तर पर बंद हुए या उनमें मामूली गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | सस्ते विदेशी तेलों का आयात बढ़ने से घरेलू तेल उद्योग पर संकट

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विदेशों से सस्ते भाव पर खाद्यतेलों का आयात बढ़ने से बुधवार को देशी तेलों की मांग और कमजोर हुई है तथा सोयाबीन डीगम जैसे तेलों की भी मांग प्रभावित हुई है। बाकी तेल तिलहनों के भाव या तो पूर्वस्तर पर बंद हुए या उनमें मामूली गिरावट आई।

दूसरी ओर लॉकडाऊन में ढील के बाद स्थानीय व्यावसायिक मांग बढ़ने से पाम तेल कीमतों में सुधार आया।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि मंडियों में अलग भाव पर पामतेल की बिक्री हुई। सूत्रों को आशंका है कि ऐसा इस वजह से है क्योंकि बाजार में कुछ सीपीओ में परिस्कृत पामोलीन का सम्मिश्रण चल रहा है। सस्ते पामतेल की आयात बढ़ने से सोयाबीन डीगम की भी मांग कमजोर रही और सोयाबीन तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई।

सूत्रों ने बताया कि संभावित रूप से सम्मिश्रण वाले कच्चा पामतेल (सीपीओ) का भाव राजधानी की मंडियों में अधिक यानी 7,360 रुपये क्विन्टल तथा बगैर मिलावट वाले सीपीओ का भाव 7,290 रुपये क्विन्टल है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करानी चाहिये और प्रतिबंधित पामोलीन मिश्रित सीपीओ के आयातक कंपनियों का लाइसेंस रद्द करना चाहिये।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

सूत्रों ने कहा कि स्थानीय मांग होने के बावजूद सस्ते आयात के बढ़ने के कारण वायदा और हाजिर मंडियों में सूरजमुखी, सोयाबीन दाना जैसे तिलहनों के भाव लागत से भी कम हैं जिससे तिलहन उत्पादक किसान, तेल उद्योग संकट में हैं।

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,660- 4,710 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,735 - 4,785 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,480 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,875 - 1,925 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,540 - 1,680 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,640 - 1,760 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,160 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,940 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,050 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 (संभावित रूप से पामोलीन सम्मिश्रित)

7,400 रुपये (बगैर सम्मिश्रित)।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,800 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,050 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,655- 3,680 लूज में 3,390--3,455 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).