खेल की खबरें | नौकरियों में कटौती और ए टीमों के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर रोक लगाएगा क्रिकेट आस्ट्रेलिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आये वित्तीय संकट से उबरने के लिये खर्चों में कटौती के प्रयासों के तहत वह वरिष्ठ प्रबंधन के बोनस में कटौती और 40 अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के अलावा ‘ए’ टीमों के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर रोक लगाएगा।
मेलबर्न, 17 जून क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आये वित्तीय संकट से उबरने के लिये खर्चों में कटौती के प्रयासों के तहत वह वरिष्ठ प्रबंधन के बोनस में कटौती और 40 अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के अलावा ‘ए’ टीमों के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर रोक लगाएगा।
मंगलवार को त्यागपत्र देने वाले केविन राबर्ट्स की जगह क्रिकेट आस्ट्रेलिया में अंतरिम मुख्य कार्यकारी का पद संभालने वाले निक हॉकले एक नयी योजना लेकर आये हैं जो उनका मानना है कि खेल की ‘दीर्घकालिक स्थिरता और विकास’ सुनिश्चित करेगा।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कर्मचारियों के सामने पेश की गयी वित्त वर्ष 2021 की संशोधित योजना में वर्ष में लगभग चार करोड़ डालर की कटौती की पहचान की गयी है ताकि कोविड-19 के कारण पड़े रहे प्रभावों को आंशिक तौर पर कम किया जा सके। ’’
इसमें कहा गया है, ‘‘खेद के साथ कहना पड़ रहा है इसमें 40 लोगों को नौकरी से हटाना भी शामिल है। यह क्रिकेट के लिये मुश्किल दिन है।’’
यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.
अप्रैल में राबर्ट्स की अगुवाई में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को सरकारी खर्चे पर डाल दिया था।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा कि यह कर्मचारियों के लिये मुश्किल समय है लेकिन यह फैसला इस महामारी के दौरान खेल की स्थिरता बनाये रखने के लिये किया गया है।
शीर्ष संस्था ने इसके साथ वित्त वर्ष 2021 के लिये आस्ट्रेलिया ए के दौरों के अलावा क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के कार्यक्रम, फॉक्स क्रिकेट राष्ट्रीय प्रीमियर क्रिकेट टी20 और टोयोटा सेकेंड इलेवन प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने का भी फैसला किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

