खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने माना टी20 विश्व कप का भाग्य अनिश्चित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भाग्य अनिश्चित बना हुआ है जिससे उनकी संस्था को राजस्व का काफी नुकसान हो सकता है।
मेलबर्न, 29 मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भाग्य अनिश्चित बना हुआ है जिससे उनकी संस्था को राजस्व का काफी नुकसान हो सकता है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने माना कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ जोखिम भी जुड़े हैं।
यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.
राबर्ट्स ने कहा, ‘‘हम सभी आशान्वित रहे हैं कि अक्टूबर-नवंबर में इसका आयोजन किया जा सकता है लेकिन आपको यह समझना होगा कि ऐसी संभावना से जोखिम भी जुड़े हैं। ’’
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस प्रतियोगिता पर फैसला दस जून तक टाल दिया। उसने कहा कि उसे आपात योजनाओं पर काम करने के लिये कुछ और समय चाहिए। राबर्ट्स ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को इससे आठ करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.
यहां तक कि अगर टूर्नामेंट होता भी है तो इसे खाली स्टेडियमों में आयोजित किये जाने की संभावना है। इससे क्रिकेट आस्ट्रेलिया को लगभग पांच करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का राजस्व मिलता है। टी20 विश्व कप पर सवालिया निशान लगा हुआ है जिससे क्रिकेट आस्ट्रेलिया को लगभग दो करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का नुकसान हो सकता है। ’’
राबर्ट्स ने कहा, ‘‘इसके अलावा हमें इस सत्र में मैचों के आयोजन के लिये जैव सुरक्षा उपाय अपनाने पड़ेंगे जिसमें एक करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर की लागत आएगी। ’’
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रमुख हालांकि भारत के खिलाफ तीन दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के प्रति अधिक आशान्वित हैं।
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार भारत के खिलाफ श्रृंखला चार स्थानों ब्रिस्बेन, एडिलेड, सिडनी और मेलबर्न में खेली जाएगी लेकिन राबर्टस ने कहा कि इसक कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान कार्यक्रम यह मानकर तैयार किया गया कि उस समय प्रांतीय सीमाएं यात्रा के लिये खुली रहेंगी। यह उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करता है और हो सकता है कि हमें इनका आयोजन एक या दो स्थानों पर ही करना पड़े। अभी हम इस बारे में कुछ नहीं जानते। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

