खेल की खबरें | सीपीएल : जमैका को हराकर ट्रिनबागो शीर्ष चार में, सेंट किट्स फिर हारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका टाल्लावाह को सात विकेट से हराकर शीर्ष चार में जगह बना ली ।

सेंट किट्स एंड नेविस, छह सितंबर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका टाल्लावाह को सात विकेट से हराकर शीर्ष चार में जगह बना ली ।

पहले गेंदबाजी चुनते हुए ट्रिनबागो ने जमैका को 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया । जवाब में 17 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।

जमैका की शुरूआत खराब रही और पावरप्ले के दौरान पांच विकेट गिरे । दस ओवर के बाद उसने सिर्फ 34 रन बने थे । कार्लोस ब्रेथवेट (58) और इमाद वसीम (42) ने इसके बाद 64 गेंद में 83 रन की साझेदारी की ।

ट्रिनबागो के लिये लैंडल सिमंस ने 70 रन बनाये ।

एक अन्य मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हराया ।

पैट्रियट्स के कार्यवाहक कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन पूरी टटीम 118 रन पर आउट हो गई। जवाब में किंग्स ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवाया लेकिन रोस्टन चेस ने नाबाद अर्धशतक जमाकर टीम को जीत तक पहुंचाया । उन्होंने 36 गेंद में 50 रन बनाये जो इस सत्र में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\