देश की खबरें | माकपा जी. सुधाकरन की सार्वजनिक तौर पर निंदा करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के समय पार्टी की राज्य समिति के सदस्य से की जाने वाली अपेक्षा के अनुसार व्यवहार नहीं करने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन की सार्वजनिक रूप से निंदा करने का शनिवार को फैसला किया।

तिरुवनंतपुरम, छह नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के समय पार्टी की राज्य समिति के सदस्य से की जाने वाली अपेक्षा के अनुसार व्यवहार नहीं करने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन की सार्वजनिक रूप से निंदा करने का शनिवार को फैसला किया।

माकपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सार्वजनिक निंदा सुधारात्मक कार्रवाई का हिस्सा है। यह फैसला यहां पार्टी मुख्यालय में एकेजी केंद्र में हुई राज्य समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद एकेजी सेंटर से निकले सुधाकरन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिलने क्लिफ हाउस के लिए रवाना हो गए। सुधाकरन ने पार्टी के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य एलाराम करीम और राज्य सचिवालय के सदस्य के जे थॉमस वाले पार्टी पैनल ने अंबालापुझा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के चुनाव प्रचार में कथित खामियों की जांच की।

अलाप्पुझा जिले से पार्टी के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया था कि माकपा द्वारा सीट के लिए ए एच सलाम को नामित करने के बाद सुधाकरन ने प्रचार में कम दिलचस्पी दिखाई थी।

माकपा राज्य समिति ने 16 नवंबर को सभी जिलों में केंद्र सरकार के संस्थानों के सामने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का भी फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\