देश की खबरें | माकपा नेता मारूति मनपाड़े का 65 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मारूति मनपाड़े का मंगलवार को महाराष्ट्र के शोलापुर के एक निजी अस्पताल में कोविड संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 20 क्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मारूति मनपाड़े का मंगलवार को महाराष्ट्र के शोलापुर के एक निजी अस्पताल में कोविड संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया ।

मनपाड़े 65 साल के थे और परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं ।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi to Address Nation Live Streaming: पीएम मोदी आज शाम 6 बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित, DD News पर ऐसे देखें लाइव.

माकपा नेता के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि वह पिछले दो हफ्ते से कोविड—19 से संक्रमित थे और उन्हें हाल ही में कलबुर्गी से शोलापुर के निजी अस्पताल में भेजा गया था ।

माकपा नेता को प्रदेश के किसानों एवं कृषि श्रमिकों के लिये संघर्ष के लिये जाना जाता था । कोविड काल में भी मनपाड़े ने गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को जोर शोर से उठाने के लिये काम किया ।

यह भी पढ़े | देश को संबोधित करने से पहले PM Modi से राहुल गांधी ने पूछा तीखा सवाल- चीनियों को हमारी धरती से आप कब खदेड़ेंगे?.

पार्टी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है, ''लाल सलाम कामरेड मारूति मनपाड़े ।''

मनपाड़े अखिल भारतीय किसान सभा के अधीन कर्नाटक प्रांत रैयत संघ के उपाध्यक्ष थे ।

उनके निधन पर शोक जताते हुये पार्टी ने कहा कि कर्नाटक में वह भूमि अधिकार एवं सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने वालों में अग्रणी थे ।

उन्होंने मनरेगा मजदूरों और पंचायत श्रमिकों को संगठित किया और वह पंचायत श्रमिक संगठन के अध्यक्ष भी थे ।

मनपाड़े को दलितों, किसनों एवं श्रमिकों की आवाज के रूप में याद करते हुये उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने कहा कि कोविड—19 संक्रमण से हुयी उनकी मौत के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\