देश की खबरें | ‘विस्फोटक मिश्रित’ भोजन खाने से गाय घायल, पुलिस जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है।

जियो

उमरिया, 17 जून मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गाय मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: तमिलनाडु सरकार ने शहीद जवान पलानी के परिवार को 20 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान.

जिले के गिन्जरी गांव के निवासी गाय के मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया,‘‘ हम सुबह गाय को चरने के लिये छोड़ देते थे। गाय घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में घूमती थी और शाम को लौट आती थी लेकिन 14 जून को वह वापस नहीं आई तो हमने दो दिन तक उसकी तलाश की और 16 जून को उसे ढूंढ लिया और देखा कि उसका निचला जबड़ा बुरी तरह ज़ख्मी है।’’

अग्रवाल ने बताया, ‘‘मुझे संदेह है कि गाय ने विस्फोटक मिला भोजन खाया है। इसके कारण उसका जबड़ा और मुंह ज़ख्मी हो गया है। गाय अब कुछ खा नहीं पा रही है और इस कारण अपने एक माह के बछड़े को दूध भी नहीं पिला पा रही है।’’

यह भी पढ़े | ओडिशा: बालासोर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन मोहन दत्ता का निधन: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि पाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक गाय ज़ख्मी हो गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। ’’

इसकी बीच इलाके के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाय को घायल करने वाले व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा।

दल के नेता उपेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘इस मामले में पुलिस ने अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो हम उसे तलाश कर लेंगे।’’

गौरतलब है कि जून के पहले सप्ताह में केरल के पलक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी विस्फोटक भरा अनानास खाने से गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई थी और अंत में उसकी मौत हो गई थी।

केरल के बाद इसी तरह की एक घटना में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक गर्भवती गाय की मौत हो चुकी है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी