एजेंसी न्यूज

COVID-19 Night Curfew: कर्नाटक में 28 दिसंबर से 10 दिन के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से 10 दिन के लिए ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू’’ लगाने का फैसला किया है, जो रात 10 बजे से तड़के पांच बजे तक लागू रहेगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने रविवार को यह जानकारी दी.

COVID-19 Night Curfew: कर्नाटक में 28 दिसंबर से 10 दिन के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरु, 26 दिसंबर : कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से 10 दिन के लिए ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू’’ लगाने का फैसला किया है, जो रात 10 बजे से तड़के पांच बजे तक लागू रहेगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच नववर्ष पर आयोजित होने वाले समारोहों पर भी कुछ प्रतिबंधों की घोषणा की है.

सुधाकर ने बताया कि 28 दिसंबर से रात 10 बजे से तड़के पांच बजे तक 10 दिन के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करके ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू’’ लगाया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली मंत्रियों, अधिकारियों और कोविड तकनीकी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि नववर्ष पर समारोह आयोजित करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा. यह भी पढ़ें : Vaccination: क्या है बूस्टर डोज, बच्चोंं को कौनसी और कब लगेगी वैक्सीन, यहांं मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

बोम्मई ने कहा, ‘‘बाहरी परिसरों पर खासकर डीजे का इस्तेमाल करने वाले उन समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना होगी.’’ मंत्री ने कहा कि भोजनालयों, होटल, पब और रेस्तरां में परिसर की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).