देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़े, लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर घटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं वहीं लोगों को संक्रमण मुक्त होने की दर घटकर चार जून को 39.58 प्रतिशत रह गयी है।
नयी दिल्ली, पांच जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं वहीं लोगों को संक्रमण मुक्त होने की दर घटकर चार जून को 39.58 प्रतिशत रह गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र (41,402) के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा (14,456) लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अगर मृत्युदर की बात करें तो दिल्ली (650) इस लिहाज से महाराष्ट्र (2,710) और गुजरात (1,155) के बाद देश में तीसरे स्थान पर आती है।
पिछले दो सप्ताह में यह पहली बार है जब संक्रमण मुक्त होने की दर 40 प्रतिशत से कम हुई है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,359 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,000 हो पार कर गई। वहीं संक्रमण से अभी तक 650 मौतें हुई हैं।
एक जून (990 मामले)को छोड़कर दिल्ली में 28 मई से चार जून तक रोजाना कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 1,513 मामले तीन जून को आए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले जारी बुलेटिन में कहा था कि अभी तक 9,898 लोग या तो इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं या फिर दिल्ली से बाहर चले गए हैं। प्रदेश में फिलहाल 14,456 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।
आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर चार जून को लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर घट कर 39.58 प्रतिशत रह गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

