देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 75 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम रही।
देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे है।
आंकड़ों के अनुसार अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 10.23 फीसदी है।
राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई।
पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है। इसमें में महाराष्ट्र में 150, पश्चिम बंगाल में 64, तमिलनाडु में 56, कर्नाटक में 51, छत्तीसगढ़ में 39, उत्तर प्रदेश में 29, दिल्ली में 28 लोगों की मौत हुई।
वहीं अब तक देश में यह खतरनाक वायरस 1,14,610 लोगों की जान ले चुका है। इसमें से 42,115 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 10,642, कर्नाटक में 10,478, उत्तर प्रदेश में 6,658, आंध्र प्रदेश में 6,429, पश्चिम बंगाल में 6,056, दिल्ली में 6,009, पंजाब में 4,012 और गुजरात में 3,635 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर जोर दिया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से ग्रस्त थे।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

