Covid-19 Update: भारत में कोविड-19 के 628 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4,054
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई।
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से, मृतक संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का जेएन.1 स्वरूप: मंत्री ने वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

