मुंबई/श्रीनगर, चार मई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,78,363 हो गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 का एक मरीज मिला। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी और मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,845 बनी हुई है।
इससे पहले, मंगलवार को संक्रमण के 182 मामले सामने आए थे और एक रोगी की मौत हुई थी। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,049 है। 77,29,469 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,073 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एकमात्र नया मामला जम्मू जिले से सामने आया है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 59 है। 4,49,263 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा संक्रमितों की संख्या अब भी 4,751 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY